♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चिरूला परिवहन चेकपॉइंट की सख्त कार्रवाई का असर

15 दिनों में राजस्व वसूली में 81.20% की उल्लेखनीय वृद्धि

मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित परिवहन चेकपॉइंट चिरूला पर परिवहन विभाग द्वारा की जा रही सख्त और पारदर्शी चेकिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। *1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक की अवधि में की गई कार्रवाई के दौरान, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 81.20 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली दर्ज की गई है।

परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में आधुनिक तकनीक का भी प्रभावी उपयोग किया गया। *चेकिंग के दौरान बॉडी बॉर्न कैमरों* की सहायता से वाहनों की जांच की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनी रही। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल चलानी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई।

यह समस्त कार्यवाही प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई। चेकपोस्ट प्रभारी श्री के.के. गोस्वामी के नेतृत्व में चेकपॉइंट के समस्त कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

चेकिंग के दौरान बनाए गए चालान *POS मशीन* के माध्यम से डिजिटल रूप में तथा आवश्यकतानुसार मैनुअल पद्धति से भी तैयार किए गए, जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बनी रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बॉडी बॉर्न कैमरों के उपयोग से न केवल कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी हुई है, बल्कि नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करना भी आसान हुआ है।

चेकपोस्ट प्रभारी सहित पूरे स्टाफ ने परिवहन आयुक्त के निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए वाहनों की सघन जांच की, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व वसूली में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।

परिवहन विभाग का मानना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त और पारदर्शी चेकिंग जारी रखी जाएगी, जिससे सड़क सुरक्षा और राजस्व वृद्धि दोनों सुनिश्चित हो सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129