
दिल्ली विधानसभा में हंगामा, खोखा खोखा के लगे नारे
मोदी जैसा असुरक्षित पीएम नही देखा
बीजेपी के सभी विधायक मार्शल आउट
दिल्ली, 26अगस्त। ऑपरेशन लोटस और दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में मचे सियासी बबाल को लेकर दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। सत्र की शुरूआत से पहले सत्ता पक्ष ने *भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही खोखा खोखा 20 खोखा के नारे लगाए*। दरअसल आप सरकार ने आरोप लगाया हे, कि भाजपा उसके विधायकों को बीस करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश कर रही है। हंगामे के चलते कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई ।
वही भाजपा के सभी विधायक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विपक्ष के सभी विधायकों को मार्शल आउट कर दिया। उसके बाद विपक्ष के सभी विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।
मोदी जैसा असुरक्षित व्यक्ति नही देखा
दिल्ली विधानसभा में बोलते हुऐ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा मोदीजी मेरे खिलाफ फर्जी FIR लिखवा रहे है, मेरे घर पर CBI रेड डलवा रहे है,ED भेज रहे है। कोई सरकार अच्छा काम कर रहीं है। तो उसकी सरकार गिरा रहे है। ये देश के प्रधानमन्त्री की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। सिसौदिया ने कहा इतना असुरक्षित प्रधानमन्त्री मेने पहले कभी नही देखा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें