♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेसियों ने किया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप से मना रही है। इस अवसर पर शहर भर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।सुबह से ही शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओंं के अलावा जनप्रतिनिधियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के अलावा कांग्रेस के ्रप्रदेश सचिव सुनील शर्मा, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज हम इन्टरनेट और आईटी के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहे हैं वह स्व.राजीव गांधी की देन है आज देश में मनरेगा के तहत जो लोगों को रोजगार आदि की व्यवस्था की जा रही है उसके लिए भी स्व.राजीव गांधी को ही श्रेय जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129