कांग्रेस सरकार मै राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त वैराग्य गिरी उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस मै गिरफ्तार
ग्वालियर, 9 अगस्त।
वैराग्य गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को रायसेन की एक महिला के साथ रेप के आरोप मै ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिर्ची बाबा को ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के साथ भोपाल पुलिस भी साथ थी। मिर्ची बाबा पर एक दिन पहले ही एक महिला ने भोपाल मे रेप का केश दर्ज करवाया था! महिला को कोई संतान नही है, बाबा ने संतान प्राप्ति हेतु पूजा पाठ की आड़ मै महिला के साथ रेप किया। बताया जाता है, कि वैराग्य गिरी उर्फ मिर्ची बाबा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी माने जाते है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा भी उन्हे मिला था। महिला रायसेन की रहने वाली बताई जा रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें