ऐबनेजर स्कूल एवं अंश कॉलेज समूह, ने निकाली अभुतपूर्व 1111 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा
🇲🇽आज़ादी का अमृत महोत्सव🇲🇽
ग्वालियर, 6अगस्त।
हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ऐबनेजर स्कूल एवं अंश कॉलेज समूह द्वारा अभूतपूर्व एवं अलौकिक 1111 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 1111 लंबे तिरंगे को लगभग दो हज़ार बच्चों ने उठाया हुआ था। शहर के लिए ही नहीं पूरे प्रदेश एवं देश में चर्चा का विषय बना है ! एवं सबने दिल से स्वागत किया समर्थन दिया।
तिरंगा यात्रा के सम्मान मे पूरा प्रशासन तैनात था। कलेक्टर, आइजी पुलिस अधीक्षक नगर निगम कमिशनर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एडिशनल कलेक्टर ,समस्त SDM, एडिशनल SP, सहित सभी CSP एवं विभिन्न थानों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सभी ने भरपूर स्वागत किया !एवं समर्थन दिया!कई सामाजिक संस्थाओं जैसे भारत विकास परिषद, JCI, LIONS, जैसी लगभग 20-25 संस्थाओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा एवं स्वल्पहार की व्यवस्था कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया! चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भी यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा की अभुतपूर्व सफलता के लिए ऐबनेजर स्कूल समूह एवं अंश कॉलेज समूह, के चेयरमैन अमित जैन ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,एवं निगम प्रशासन सहित सभी समाजसेवी संस्थाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया!
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें