
भोपाल के गोविंदपुरा विद्युत उपकेन्द्र में बम की तरह हुआ ब्लास्ट JE झुलसा
भोपाल। भोपाल के गोविन्दपुरा विद्युत उपकेन्द्र लगी एमआई (मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट) में जोरदार ब्लास्ट हो गया। मशीन किसी बम की तरह फटी और उसमें से भीषण आग का गुबार निकला। एमआई फटने के कारण हादसे में मशीन से निकले गर्म तेल की वजह से कनिष्ठ यंत्री महेंद्र सिंह बुरी तरह झुलस गए। उनका चेहरा और सीना बुरी तरह से जल गया। हादसा तब हुआ, जब जेई और अन्य कर्मचारी यहां लगे ME में सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उसमें अचानक विस्फोट हो गया। मशीन में तेल भरा हुआ था। धमाके के कारण पूरा सी नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर महेन्द्र सिंह पर गिर गया।

गंभीर रुप से घायल JE को भोपाल के नर्मदा अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
धमाका इतना तेज था कि सभी कर्मचारी सहम गए
घटना स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि मशीन बम की तरह फटी। तेज धमाका हुआ। इससे हम सभी सहम गए। जेई महेन्द्र सिंह को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें