♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ा हादसा टला, इंडिगो की मुंबई उड़ान रन वे से वापस लौटी विमान में पूर्व मंत्री पवैया भी सवार थे

भोपाल। भोपाल से मुंबई जा रहे इंडिगो के प्लेन में अचानक खराबी आ गई और रन-वे पर ही उड़ान भरने से पहले ही उसे रोक दिया गया। प्लेन में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सवार थे, जो मुंबई में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इंडिगो प्लेन में आई खराबी का पता चलते ही उड़ान से पहले उसे रोक लिया गया है। प्लेन को ठीक करने का कार्य जारी है।
वहीं शिवप्रकाश और पवैया सुरक्षित है और भोपाल के व्हीआईपी लाउंज में हैं। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भोपाल पहुंच गये हैं।जानकारी के अनुसार इंडिगो की सुबह की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 829 सुबह करीब 11:30 बजे भोपाल से मुंबई के लिए टेक ऑफ हो गई थी। विमान में करीब 100 यात्री सवार हुए थे। टेक आफ होने के कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान अभी रनवे पर ही था इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उसे वापस अप्रैन तक लाया गया। खराबी ठीक नहीं होने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।
यात्रियों को विमान से उतरने के बाद विमान में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इंजन से कुछ आवाज आ रही थी इसलिए चालक दल ने सुरक्षा की दृष्टि से विमान को वापस अप्रेन की तरफ मोड़ दिया। यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करने को कहा गया है कुछ यात्रियों ने रिफंड लेकर यात्रा निरस्त कर दी तथा कुछ यात्री इंडिगो की शाम की उड़ान से मुंबई जाने के लिए तैयार हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129