♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नारायण सिंह कुशवाह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सियासी जमावट शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को पार्टी ने इसी जमावट के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा सरकार में तीन बार मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाहा की पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ है।

यह अलग बात है कि वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और नगरीय निकाय चुनाव में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा के प्रचार में रस्म अदायगी ही की थी। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से चुनाव हारने के बाद से ही पार्टी में उनकी पूछ परख भी कम हो गई थी। आज देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी में उनकी वफादारी का इनाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट पर उनकी दावेदारी भाजपा कितना गंभीरता से लेगी की यह आने वाला समय बताएगा।

पिछड़ा वर्ग और खास तौर पर कुशवाहा वोट के कारण ही नारायण सिंह लगातार विधायक बनते रहे लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने उन्हें शिकस्त दे दी थी। विधायक का चुनाव हारने और पार्टी द्वारा पूछ परख ना किए जाने से वह लंबे समय से नाराज चल रहे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129