♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ईओडब्ल्यू का छापा: करोड़ों का आसामी निकला जबलपुर ARTO संतोष पाल

जबलपुर। ये कैसी विडम्बना है, एक ओर अभी हाल ही में तीन दिन पहले राजधानी के लाल किले से आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़ेगा वही जबलपुर के RTO संतोष पाल के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छापा मारकर करोड़ों रुपए की भ्रष्टाचार की काली कमाई को उजागर किया है। RTO संतोष पाल के घर से ईओडब्ल्यू को जांच में पाल की कमाई के मुकाबले 650 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। श्री पाल के घर पर 16 लाख रुपये नगद मिले हैं। और करोड़ों रुपए के सम्पत्ति के दस्तावेज मिलें है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी छापे की कार्यवाई हेतु जब आरटीओ के घर पहुंचे तो किसी राजमहल जैसा दिखने वाले आरटीओ के घर की भव्यता को देखकर चौंक गए।ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार आरटीओ संतोष पाल और उसी विभाग (आरटीओ) में उनके ही अधीन कार्यरत उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेहिसाब संपत्ति होने की बात पता चली थी। कई शिकायतें इस संबंध में प्राप्त हुई थीं। इसकी जांच का निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया। इस दौरान जब देर रात तक छानबीन की गई तो इसमें कई साक्ष्य सामने आए। इन साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ संतोष पाल की सेवा अ​वधि में वैध स्त्रोतों से प्राप्त आमदनी की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति लगभग 650 फीसदी अधिक है।

ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान पीपी कॉलोनी ग्वारीघट में 1247 वर्गफीट के घर के कागजात मिले हैं। इसी तरह शंकरशाह वार्ड में 1150 वर्गफीट, शताब्दीपुरम जो कि एमआरफोर रोड पर है, वहां पर 10 हजार वर्गफीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट और गढ़ा फाटक में 771 फीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड़ पर 1.4 एकड़ जमीन पर बने फार्म हाउस के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा कार आई- 20 MP20 -CB 5455, स्कॉर्पियो MP20 -HA 5653, पल्सर बाइक MP20-MF2688, इनफील्ड,(बुलट)MP20-SZ 5455 होने की भी जानकारी मिली है
RTO पाल ने राजमहल से दिखने वाले घर में एक पर्सनल थिएटर भी बना रखा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129