♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादे हों तो कोई कार्य मुश्किल नहीं होता

राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर विशेष

सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई हेतु बना दिया नि:शुल्क पुस्तकालय

ग्वालियर। शहर की एक सामाजिक संस्था फिर एक प्रयास द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए टकसाल कम्पू स्थित शासकीय विद्यालय पर एक नि:शुल्क पुस्तकालय विगत तीन वर्षों से अंकित शर्मा एवं प्रवेश श्रीवास द्वारा संचालित किया जा रहा है। पुस्तकालय में टकसाल स्कूल के बच्चों के साथ-साथ अन्य स्कूलों के बच्चे एवं जरूरतमंद विधार्थी भी नियमित रूप से पढ़ने आते हैं।

2019 में हुई थी शुरुआत-

पुस्तकालय की शुरुआत वर्ष 2019 में बहुत छोटे स्तर पर की गई थी पर धीरे-धीरे पुस्तकालय में पुस्तकों के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी विकास होता गया और आज यह नि:शुल्क पुस्तकालय एक आदर्श पुस्तकालय के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

दान की किताबों से बनाया गया:

वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग दो हजार से ज्यादा पुस्तकें हैं और यह सभी पुस्तकें दान स्वरूप प्राप्त की गई हैं। संस्था के सदस्यों द्वारा दी बुक रेव्यूलेशन मुहीम के तहत घर-घर जाकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से पुस्तकें दान करने की अपील की गई और धीरे-धीरे पुस्तकालय को लगभग दो हजार किताबें प्राप्त हो गई।

हर वर्ग के लोगों के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं:

पुस्तकालय में पुस्तकों का स्तर प्रत्येक उम्र के व्यक्तियों के अनुरूप है। बच्चों से लेकर जवान और बुजुर्गों बुजुर्गों तक की रूचि और जरूरत के अनुसार पुस्तकें इस पुस्तकालय में रखी गई हैं। पुस्तकालय में बैठ कर पढ़ने के अलावा पुस्तकों को घर ले जाने की सुविधा भी पूर्णत: नि:शुल्क है।

सभी के सहयोग से चलता है पुस्तकालय-

यह पुस्तकालय किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि संस्था के माध्यम से अनेक व्यक्तियों के सहयोग से संचालित होता है। सभी के द्वारा अपना थोड़ा-थोड़ा सहयोग पुस्तकालय को दिया जाता है जिससे कि पुस्तकालय बिना रुकावट के नियमित रूप से विधार्थियों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान कर रहा है।

वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध-

शिक्षा के बदलते परिदृश्य में आज ऑनलाइन क्लासेज का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। इसी बात को ध्यान में रखकर वाई – फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई।

इस पुस्तकालय के माध्यम से 12 से अधिक छात्र यूपीएससी व पीएससी की तैयारी कर रहे हैं। बच्चों के लिए कॉमिक्स  से लेकर बुजुर्गों के लिए धार्मिक पुस्तकें, वेद के साथ इस्कान का सहित्य भी यहां उपलब्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129