♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

काँग्रेस का मिशन 2023 : कमलनाथ ने की जिला प्रभारियों की घोषणा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में नगरीय और पंचायत चुनाव पूरे होते ही कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी में जोर-जोर से जुट गई। मिशन 2023 के मद्देनजर रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ग्वालियर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। ग्वालियर जिले का प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान को बनाया है। वही मुरैना जिले का प्रभारी कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से कांग्रेस में आए स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नजदीक रहे पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला को बनाया है।
इन नेताओं को मिला प्रभार!
ग्वालियर :महेन्द्र सिंह चौहान
भिंड: वासुदेव शर्मा
दतिया: कमलेश्वर पटेल
शिवपुरी: रश्मि पवार शर्मा
श्योपुर:दिनेश गुर्जर
गुना :रघु परमार
अशोकनगर :रामस्वरूप गुर्जर
जबलपुर :सुनील जैन
रीवा :प्रताप भानु शर्मा
सीधी: ब्रज भूषण शुक्ला
शहडोल :राजेंद्र मिश्रा
दमोह: धर्मेंद्र घई
पन्ना: मनोज त्रिवेदी
सतना : प्रियदर्शन गौर
टीकमगढ़ :चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी
सागर :अवनीश भार्गव
निवाड़ी :दामोदर यादव
छतरपुर :नारायण प्रजापति
मंडला: दिनेश यादव
बालाघाट :तरुण भनोट
सिवनी: गंभीर सिंह
नरसिंहपुर :संजय सिंह परिहार
छिंदवाड़ा :नरेश सराफ
बेतूल: सविता दीवान शर्मा
सिंगरौली :आनंद अहिरवार
अनुपपुर और उमरिया: कुंज बिहारी पटेल
रायसेन :कैलाश परमार
विदिशा: दीपचंद यादव
भोपाल :मुकेश नायक
सीहोर: सैयद साजिद अली
राजगढ़ :राजकुमार पटेल
आगर :नूरी खान
शाजापुर :जयप्रकाश शास्त्री
देवास :योगेश यादव
खंडवा: कैलाश कुंडल
खरगोन: ठाकुर जय सिंह
बड़वानी :अर्चना जायसवाल
अलीराजपुर :हेमंत पाल
झाबुआ: हामिद काजी
धार :निर्मल मेहता
इंदौर :महेश जोशी
उज्जैन: शोभा ओझा
रतलाम :अमिता मंडलोई
मंदसौर और नीमच: मुजीव कुरैशी को जिमीदारी सौंपी गई है।
पीसीसी प्रमुख कमलनाथ ने अधिकतर नेताओं को उनके पास वाले जिलों की ही कमान सौंपी है जिससे वे स्थानीय स्तर पर अच्छा तालमेल बिठा सकें और कार्यकर्ताओं को भी उनसे मिलने में परेशानी ना हो।

प्रदेश अध्यक्ष को सीधे सौंपेंगे रिपोर्ट

सभी जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किए गए सभी जिला संगठन प्रभारी स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर तैयार रिपोर्ट सीधे पीसीसी प्रमुख कमलनाथ को सौंपेंगे।

बाल कांग्रेस गठन पर भी जोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नवनियुक्त जिला प्रभारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक बाल कांग्रेस गठन पर भी जोर दिया है। जिसमें कांग्रेस के परिवारजनों के बच्चों को बाल कांग्रेस का सदस्य बनाने के लिए कहा है, इसमें एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का नाम भी प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन टूट जाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129