फर्जी महारानी का जयविलास पैलेस में हंगामा

ग्वालियर, 17अगस्त। खुद को महारानी कहने वाली लखनऊ की एक महिला प्रियंका श्रीवास्तव ने ग्वालियर स्थित सिंधिया राजघराने के महल जयविलास पैलेस में पहुंचकर खुद को महारानी बता कर हंगामा कर दिया। जयविलास पैलेस के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने समझने के बजाय उल्टा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। महिला ने एक कर्मचारी की उंगली काट ली और एक महिला कर्मचारी छाया कंठाले को अपने नाखूनों से नोच लिया। महल कर्मचारियों की सूचना पर थाना झांसी रोड पुलिस ने अपने आपको महारानी बता रही महिला को हिरासत में ले लिया। ASP सिटी मृखंगी डेका ने बताया महिला लखनऊ की रहने वाली है। और वह ग्वालियर घूमने आई थीं। वह अपने आपको महारानी क्यों बता रही है, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें