मुनिश्री की आहारचर्या के लिये 108 परिवारों ने लगाएं चौके
ग्वालियर। साधनमय बर्षयोग समिति एवं सहयोगी संस्था पुलक मंच परिवार ग्वालियर व मुख्य संयोजक मनोज जैन, जैन कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आज शुक्रवार को ग्वालियर के इतिहास में प्रथम बार श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज को आहारचर्या के लिए आमंत्रित करने के लिए शहर के ह्दय स्थल महाराज बाडा पर जैन समाज के 108 परिवारों के द्वारा चौके लगाए गए। पहली बार महाराज बाडा पर चौके लगाने के बाद जैन श्रद्धालुओं ने बारंबार हे स्वामी नमोस्तु..नमोस्तु बोलकर मुनियों को आहार के लिए आमंत्रित किया।
मुनिश्री विनय सागर महाराज सुबह 9-15 बजे माधवगंज स्थित चातुर्मास स्थल अशियाना भवन से भगवान जिनेंद्र के के दर्शन कर विधि-मुद्रा लेकर जैसे ही निकले, वैसे ही महाराज बाड़े पर लंबी लाइन बनाए खड़े जैन समाज के श्रद्धालुओं में मुनिश्री को आहार के लिए मनाने की उमंगे तेज़ हो उठी और सभी बारम्बार नमोस्तु नमोस्तु पुकारने लगे। महाराज बाड़े पर जैन समाज के 108 परिवारों की महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपने अपने हाथों में कई प्रकार के फल, मंगल कलश, पूजन द्रव्य सामग्री, अमृत महोत्सव तिरंगा देश भक्ति, रक्षा बंधन पर भाई बहन तिलक करते हुए, आदि लिए श्रद्धालुओ हे स्वामी नमोस्तु नमोस्तु अत्रो अत्रो बोलकर आव्हान कर गूंज उठा। मुनिश्री की निगाह एक श्रद्धालु अपने हाथों में श्रीफल लिए खड़े थे, उनकी विधि मिलने पर वह वहीं रूक गए और श्रुधालु द्वारा तीन परिक्रमा करने पर उनके पीछे पीछे उनके घर पहुंचे। मुनिश्री विनय सागर महाराज का सोहनलाल शकुंतला जैन, मनोज डॉ मयूरी जैन, जैन कॉलेज परिवार के निवास पर नवधा भक्ति के साथ आहार ग्रहण किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें